Smuggling Case : उत्तराखंड में गुलदार की खाल तस्करी का भंडाफोड़, श्रीनगर से चार आरोपी गिरफ्तार

Smuggling Case: उत्तराखंड में अवैध वन्यजीव तस्करी का मामला सामने आया हैं। पौड़ी जनपद के श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार की खाल की तस्करी का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने गुलदार की खाल बेचने के इरादे से पहुंचे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गुलदार की खाल के साथ श्रीनगर पहुंचे हैं और एक होटल में ठहरे हुए हैं।
सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल के कमरे से चार अभियुक्त—सफारी लाल, सुरजन लाल, रोशन लाल और बसंतू लाल—को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक गुलदार की खाल भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गुलदार संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है और उसकी खाल का अवैध कब्जा या तस्करी गंभीर अपराध है।Smuggling Case
Shocking News : पौड़ी से दिल दहला देने वाली घटना, घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार डेढ़ वर्षिय बच्ची को
इस मामले में कोतवाली श्रीनगर में आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है(Smuggling Case)। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त सफारी लाल ने खुलासा किया कि वह और बसंतू लाल चाचा-भतीजा हैं और दोनों ने कुछ महीने पहले अपने गांव के पास जंगल में गुलदार का शिकार किया था। वहीं, रोशन लाल और सुरजन लाल पहले से उनके परिचित थे और गुलदार की खाल को लाखों रुपये में खरीदने के इच्छुक थे। इसी सौदेबाजी के लिए खाल को श्रीनगर लाया गया था।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Smuggling Case


