टेक & ऑटो

New Record SIAM : 43 लाख आंकड़ों के पार हुई वाहनों की बिक्री, यात्री वाहनों की बिक्री में बनाया नया रिकार्ड

SIAM : (Tehelka Desk) यूटिलिटी गाड़ियों की मजबूत मांग से देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2024-25 में सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़कर 43,01,848 इकाऊ तक पहुंच गई है। 2023-24 में कुल 42,18,750 यात्री वाहनों की बिक्री हुई।

इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का पंजीकरण बढ़र 19.7 लाख पहुंच गया है। जो 2023-24 के 16.8 लाख की इकाइयों की ज-ुलना में 16.9 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यूटिलिटी वाहनों ने बिक्री में बढ़ावा देना जारी रखा है। 2024-25 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वाहनों की थोक बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65 फीसदी पहुंच गई, जो 2023-24 में 60 फीसदी थी। बीते वित्त वर्ष कुल 27,97,229 यूटिलिटी वाहन बिके, जो 2023-24 के 25,20,691 इकाइयों के मुकाबले 11 फीसदी अधिक है।

Also Read : नई केटीएम 390 एंडयूरो आर भारत में लांच, जाने कीमत और खूबियां
SIAM : नए शिखर पर 15% बढ़ा निर्यात

सियाम के मुताबिक 2024-25 में देश से 7.7 लाख से ज्यादा यात्री वाहनों का निर्यात किया गया है। यह साल 2023-24 की तुलना में 15 फीसदी बढ़ोत्तरी को दिखाता है। निर्यात में होने वाली यह बढ़ोत्तरी देश में निर्मित होने वाले वैश्विक मॉडल की मांग से प्रेरित रही।

Hotel Management

Vehicle sales in FY 2025

SIAM : 13% घटी कारों की बिक्री, दोपहिया में तेजी
  1. कारों की बिक्री फीसदी घटकर 2024-25 में 13,53,287 इकाई रही।
  2. दोपहिया वाहनो की बिक्री 9% बढ़कर 1,96,07,332 इकाई।
  3. वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में एक और तिपहिया वाहनों में 7 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
  4. सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री बीते वित्त वर्ष सात फीसदी बढ़कर 2,56,07,391 इकाई पहुंच गई।

Ola Electric Scooters

SIAM : मार्च में हुई चार फीसदी वृद्दि

यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च, 2025 में सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़कर 3,81,358 इकाई पहुंच गई। इस दौरान 16.56 लाख से अधिक दोपहिया और 62,813 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

SIAM : मार्च में हुई चार फीसदी वृद्दि

सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ग्रामीण मांग और उपभोक्ता विश्वास में सुधार से क्षेत्र को उबरने में मदद मिल रही है। अफ्रीका और पड़ोसी देशों जैसे प्रमुख बाजारों में निर्यात मांग जारी रहने की संभावना है, क्योंकि मेड इन इंडिया वाहनों का चलन बढ़ रहा है।

 

pramesh manori

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button