Shocking News : पौड़ी से दिल दहला देने वाली घटना, घर के आंगन से उठा ले गया गुलदार डेढ़ वर्षिय बच्ची को

Shocking News : पौड़ी जिले के जयहरीखाल विकासखंड से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बरस्वार गांव में गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बरस्वार गांव निवासी और पूर्व बीडीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह की डेढ़ वर्षीय पोती याशिका अपनी मां के साथ कमरे से बाहर आंगन में आई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक झपट्टा मारा और बच्ची को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर भाग गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मां को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मां की चीख-पुकार सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए।
Shocking News करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घर से लगभग 20 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची गंभीर हालत में मिली। परिजन उसे आनन-फानन में लैंसडाउन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। लैंसडाउन के रेंजर राकेश चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।Shocking News
Horoscope 25jan 2026 : कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिल सकता है लाभ,जानिए आज आपकी राशि क्या कहती हैं ?
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने, गुलदार को पकड़ने और उसे आदमखोर घोषित कर शूट करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पौड़ी जिले के कई विकासखंडों में गुलदार की सक्रियता सामने आती रही है। आबादी वाले इलाकों में गुलदार के दिखने, पालतू पशुओं पर हमले और लोगों के घायल होने की घटनाएं लगातार दर्ज हो रही हैं। इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं।Shocking News


