बिजनेस

Sarafa bazar : बुर्का-घूंघट में आए तो नहीं मिलेंगे गहने! झांसी-अमेठी के सर्राफों का अनोखा फरमान

(Sarafa bazar)उत्तर प्रदेश : सर्राफा बाजारों में सोने की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ अब चोरी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से तंग आकर झांसी और अमेठी के स्वर्णकारों ने एक अनोखा और सख्त फैसला लिया है। अब जो भी ग्राहक चेहरा ढककर दुकान में आएगा – चाहे वह बुर्के में हो, घूंघट में हो या मास्क लगाए हो – उसे न तो गहने दिखाए जाएंगे और न ही बेचे जाएंगे। झांसी के Sarafa bazar और अमेठी के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम्स के बाहर अब बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए हैं।

Sarafa bazar

इन पोस्टरों पर स्पष्ट रूप से लिखा है: “दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही प्रवेश करें।”व्यापारियों का कहना है कि नकाब या घूंघट चोरों के लिए एक सुरक्षा कवच बन गया है। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड तो हो जाती हैं, लेकिन चेहरा ढका होने के कारण न तो पुलिस और न ही व्यापारी अपराधी की पहचान कर पाते हैं।

Hotel Management

Sarafa bazar

सीसीटीवी भी साबित हो रहे नाकाम

सीपरी Sarafa bazar व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल रही हैं। वे नकाब या घूंघट की आड़ में गहने चुरा ले जाती थीं।
“सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ रिकॉर्ड हो जाता है, लेकिन चेहरा छिपा होने के कारण चोर पकड़ में नहीं आते। इसलिए हमने यह सख्त नियम लागू किया है, (Sarafa bazar)व्यापारियों का कहना है कि यह फैसला उनकी और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Grok AI Controversy : सरकार ने X को दी Safe Harbour खोने की चेतावनी

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।अब झांसी और अमेठी के सभी प्रमुख ज्वेलरी शोरूम्स में यह नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है। ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे दुकान में प्रवेश करने से पहले अपना चेहरा खोल लें, ताकि खरीदारी में कोई परेशानी न हो।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button