Roorkee Road Accident : रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा , ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार

Roorkee Road Accident : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है । जहां बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया ।
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल । घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल में रेफ़र किया गया । Roorkee Road Accident
Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा
सूचना के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, भगवानपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई । और बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और मौके पर ही सवार (28 वर्षीय) शिवम और (26 वर्षीय) सूरज की मौत हो गई वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया । फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और जांज में जुटी ।


