Rohit Shetty – मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है,मुझे सिर्फ होस्ट करने बुलाते हैं

मुंबई : बॉलीवुड के सफल निर्देशक Rohit Shetty ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 34 सालों का लंबा सफर तय किया है। इस दौरान उन्होंने ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी 17 सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। लेकिन इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद एक बात हमेशा उन्हें खलती रही – आज तक उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला।
इंडियन सिने एकेडमी अवॉर्ड्स की प्रेस मीट में खुलकर बोले रोहित
इंडियन नेशनल सिने एकेडमी अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट प्रेस मीट में रोहित शेट्टी ने खुलकर अपनी बात रखी। बातों-बातों में उन्होंने खुद का मजाक उड़ाते हुए इंडियन सिनेमा की एक कड़वी सच्चाई बयान कर दी, जो सुर्खियों में आ गई।
‘अवॉर्ड्स से मेरा कोई रिश्ता नहीं’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी ने कहा, “मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। मैंने 17 फिल्में की और कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला। मुझे सिर्फ अवॉर्ड्स शो को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है।”
Sarafa bazar : बुर्का-घूंघट में आए तो नहीं मिलेंगे गहने! झांसी-अमेठी के सर्राफों का अनोखा फरमान
यह बयान Rohit Shetty की निराशा को साफ तौर पर बयां करता है। उनकी फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ों करोड़ कमा लें और दर्शकों का भरपूर प्यार पाएं, लेकिन अवॉर्ड समारोहों में उन्हें सिर्फ मेजबान के तौर पर याद किया जाता है, न कि एक सफल फिल्मकार के रूप में।
रोहित शेट्टी की फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। उनकी ‘गोलमाल’ सीरीज और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी ने बॉलीवुड में नए ट्रेंड सेट किए हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।



