देश

Road accident : जयपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक की मौत, 15 घायल

Road accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर  में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक शख्स की जान चली गई और 15 लोग जख्मी हो गए। यह दुर्घटना पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र के खरबास चौराहे के समीप घटित हुई।

पुलिस सुत्रों के अनुसार, एक लग्जरी कार अनियंत्रित गति से चल रही थी । पहले कार सड़क के बिच डिवाईडर से टकराई फिर नियंत्रण खोकर करीब 30 मीटर की दूरी तक सड़क किनारे लगी दुकानों और ठेलों से टकराती रही। इस क्रम में रास्ते में आने वाले पैदल चलने वालों को भी चपेट में ले लिया।

 

Hotel Management

Road accident

हादसे की वजह से आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए(Road accident)। इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।घायलों को तत्काल जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा दी गई। आठ गंभीर घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया, जबकि बाकी को निजी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया या उनके परिजन उन्हें घर ले गए।भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश बैरवा का उपचार के दौरान निधन हो गया। चार गंभीर रूप से घायल मरीजों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Horoscope Today : आज का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण?

पुलिस जांच से पता चला है कि कार में चार लोग सवार थे और सभी कथित रूप से नशे में थे। पुलिसने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन घटनास्थल से फरार हो गए। कार को जब्त कर लिया गया है।(Road accident)
सरकारी स्तर पर संवेदनामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वयं जयपुरिया अस्पताल का दौरा कर घायलों की सेहत की जानकारी ली

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button