Road accident : उत्तराखंड – नेपाल के बॉर्डर के पास भीषण सड़क हादसा

Road accident : भारतीय सीमा से लगे नेपाल में एक सड़क हादसा का मामला सामने आया है । जहां हादसे में नेपाल के 13 बारातियों की मौत हो गई है वहीं 34 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड – नेपाल के बॉर्डर से लगे बैतडी जगह पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला बैतडी के प्रहरी निरिक्षक बलदेव बडू ने बताया कि रात्रि के समय नेपाल एपीएफ, प्रहरी एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। और आनन -फानन में स्थानीयों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया ।Road accident
बता दे हादसा बिते रात गुरूवार को हुआ जब बैतडी के पुरचौड़ी क्षेत्र से बारातियों की बस खाई में जा गीरी । बताया जारा है की बस में ओवरलोड होने से प्रेशर पाइप फटा और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ।
2026 Pariksha Pe Charcha : PM मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा की यह बिमारी हमारे समय में भी थी
जहां 6 लोगे की मौके पर ही मौत हो गई वही 7 लोगो की अस्पताल में मौत हो गई । और घायलों में भी कई लागों की हालात गंभीर है । फिलहाल हादसे के कारण अभी स्पष्ट नही हुआ ।Road accident


