Road Accident : विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा,हादसे में तीन की मौत, कई घायल

Road Accident : उत्तराखंड के विकासनगर मे आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ । जंहा हिमाचल परिवहन बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान कार्य शुरू किया गया ।
एचआरटीसी बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके मे मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे ।
वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी ।क्षेत्र के थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया की घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।Road Accident
Weather Update : आज राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना ।
CM पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में संग्यान लेते हुए जिलाअधिकारीयों को बचाव कार्य के आवश्यक निर्देश दिए और नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। कहा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।Road Accident




