Punjab Road accident : पंजाब के फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Punjab Road accident : पंजाब के फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर एक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है की तीनों एलपीयू के छात्र थे।मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अवतार मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
हादसे के वजह से काफी समय तक हाईवे पर जाम लगा ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सूचारू करवाया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गया। वहीं ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र मीत राम निवासी लाडोवाल घायल हुआ है।Punjab Road accident
Tragic incident in Mathura : परिवार के पांच लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि मृतक इटियोस कार नंबर पीबी 10 डीएस 5210 में फगवाड़ा से फिल्लौर की तरफ जा रहे थे। ओवर स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई कार और पलटियां खाती हुई हाईवे के दूसरी तरफ से फगवाड़ा की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई। Punjab Road accident


