घटनाराज्य-शहर

Property Dispute : काशीपुर में संपत्ति विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

Property Dispute ऊधम सिंह नगर : हल्द्वानी गौला पार स्थित देवभूमि होटल में शनिवार देर रात एक दुखद घटना घटी जब सुखवंत सिंह ने संपत्ति विवाद और पुलिस से न्याय न मिलने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया था जिसमें पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

https://www.instagram.com/reel/DTZ2tU_AKuw/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो में सुखवंत ने बताया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर आईटीआई थाना पहुंचे तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उल्टे उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें घंटों थाने में बैठाया गया। जिला पुलिस अधिकारी से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई Property Dispute। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर धन हड़पने का आरोप था, उनसे रिश्वत लेकर उन्हीं का उत्पीड़न किया गया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद उनके और परिवार के अंगों को बेचकर जिम्मेदार अधिकारियों को पैसे दिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी आत्महत्या के लिए ये सभी लोग जिम्मेदार हैं।

Hotel Management

Property Dispute

President Donald : ट्रंप का सोशल मीडिया पर विवादित दावा – खुद को बताया वेनेजुएला का ‘एक्टिंग राष्ट्रपति’

शनिवार की देर रात लगभग ढाई बजे सुखवंत सिंह ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने आत्मघाती कदम उठाया। पहले उन्होंने अपने 12 वर्षीय बेटे गुरसेज पर गोली चलाई, लेकिन उनकी पत्नी परदीप कौर ने बेटे को धक्का देकर बचा लिया। इस दौरान माँ-बेटे दोनों घायल हो गए। पत्नी किसी तरह बच्चे के साथ वहाँ से बाहर निकल आई। इसके बाद सुखवंत ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली।Property Dispute

Property Dispute

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुखवंत सिंह वर्ष 2021 से आईटीआई थाना का हिस्ट्रीशीटर था। 2018 से उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज थे Property Dispute। आईटीआई थाना में 2018 में धारा 420 के तहत चार मामले और 2020 में कोतवाली जसपुर में धारा 420, 467, 468, 471, 411 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इन्हीं मामलों के चलते 14 सितंबर 2021 को उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button