देशCrimeनई दिल्ली

Property Dealer Shot Dead :गोलियों की आवाज से गूँज उठी दिल्ली, सरेआम 1 प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

Property Dealer Shot Dead : Tehelka Desk : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सुबह-सुबह गोलियां चलने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। बता दें कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर हाल ही में एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी। उसके बाद अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कई कदम भी उठाए गए। इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

Also Read : Chardham Yatra Uttarakhand 2025 : क्या खतरे की जद में हैं ग्लेशियर? वाहनों की बढ़ती संख्या बढ़ा रही है चिंता

Property Dealer Shot Dead: दिल्ली के पश्चिम विहार की है घटना

Property Dealer Shot Dead

जानकारी के अनुसार, इस घटना को दिल्ली के पश्चिम विहार में अंजाम दिया गया है। सरेआम गोलियां चलने से आम लोगों के साथ ही पुलिसवाले भी सकते में हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब एक प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार से जा रहा था। उसी वक्त कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी SUV पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। पीड़ित इससे पहले कुछ समझ पाते, हमलावर अपराध को अंजाम देकर फरार भी हो चुके थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को सुबह के समय अंजाम दिया गया।

Property Dealer Shot Dead: घटनास्थल पर 12 खाली कारतूस हुए बरामद

अपराधियों की मानसिकता और प्लानिंग को इसी से समझा जा सकता है कि घटनास्थल से पुलिस को एक या दो नहीं, बल्कि 12 खाली कारतूस मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई गोलियां सामने से फायर की गईं थीं। घटना के तुरंत बाद मृतक युवक का परिवार उसे अस्पताल भी लेकर गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह गाड़ी लेकर रोजाना जिम करने जाता था।

Property Dealer Shot Dead

Property Dealer Shot Dead: मृतक प्रॉपर्टी डीलर की हुई पहचान

अज्ञात हमलावरों के हमले में मारे गए शख्स की पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम विहार फायरिंग मामले में जिस शख्स की हत्या की गई, उनका नाम राजकुमार दलाल है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। बताया जा रहा है कि राजकुमार हर दिन की तरह शुक्रवार को भी घर से जिम जाने के लिए निकला था। घर से निकलने के कुछ समय बाद ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Akshita Rawat

News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button