देशटॉप न्यूज़

PM NAGPUR VISIT 2025 : पीएम ने RSS मुख्यालय में डॉ. हेडगेवार को दी पुष्पांजलि, कहा- स्वयंसेवकों के लिए सेवा ही जीवन मंत्र

 

PM NAGPUR VISIT 2025 : Tehelka Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को नागपुर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संघ मुख्यालय का पहला दौरा था। इससे पहले जुलाई 2013 में वह लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल होने नागपुर आए थे। प्रधानमंत्री ने संघ के माधव नेत्रालय के एक्सटेंशन बिल्डिंग की नींव रखी।

प्रधानमंत्री का भाषण सुनने सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। पीएम ने अपनी भाषण में देश के इतिहास, भक्ति आंदोलन, संतों की भूमिका, देश के विकास, युवाओं में धर्म-संस्कृति, शिक्षा, भाषा आदि के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने RSS की तारीफ करते हुए कहा- राष्ट्रीय चेतना के लिए जो विचार 100 साल पहले संघ के रूप में बोया गया, वो आज महान वट वृक्ष के रूप में दुनिया के सामने हैं। ये आज भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को लगातार ऊर्जावान बना रहा है। स्वयंसेवक के लिए सेवा ही जीवन है। हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे हैं।

Also Read : JEE Mains Admit Card 2025 :जेईई मेन्स सेशन 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

PM NAGPUR VISIT 2025 :  प्रधानमंत्री मोदी ने इन मुद्दों पर रखी अपनी बात :
PM NAGPUR VISIT 2025 :  1. RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की तारीफ

पीएम मोदी ने अपनी भाषण में RSS की तारीफ की और कहा स्वामी विवेकानंद और डॉक्टर साहब ने राष्ट्रीय चेतना को बुझने नहीं दिया। कहा सिद्धांत और आदर्श इस वटवृक्ष को ऊंचाई देते हैं, जबकि लाखों-करोड़ों स्वयंसेवक इसकी टहनियों के रूप में कार्य कर रहे हैं। संघ निरंतर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। PM मोदी ने कहा कि हमारा शरीर परोपकार और सेवा के लिए है, यह सेवा संस्कार, साधना, प्राणवायु, बिना रुके, बिना थके हर स्वयंसेवक को प्रेरित करती है।

PM NAGPUR VISIT

PM NAGPUR VISIT 2025 : 2. म्यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान बताया कि भारत अब मदद का केंद्र बन रहा है। पीएम ने कहा कि ‘वसुदेव कुटुंबकम’ का मंत्र आज विश्व के कोने-कोने में गूंज रहा है। जब भी कोविड जैसी महामारी आती है, तो भारत विश्व को परिवार मानकर वैक्सीन उपलब्ध कराता है। दुनिया में कहीं भी प्राकृतिक आपदा हो, भारत सेवा के लिए तत्पर रहता है।

जैसे म्यांमार में भूकंप आया तो भारत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत तुरंत मदद के लिए पहुंच गया। नेपाल में भूकंप हो, मालदीव में जल संकट हो, भारत ने सहायता देने में क्षणभर की भी देर नहीं की। युद्ध में भी भारत दूसरे देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकालकर लाता है। भारत अब ग्लोबल साउथ की आवाज भी बन रहा है।

PM NAGPUR VISIT 2025 : 3. भारत का इतिहास

पीएम मोदी ने भारत के इतिहास पर नजर डालते हुए कहा कि इसमें कई आक्रमण हुए, लेकिन फिर भी भारत की चेतना कभी खत्म नहीं हुई, बल्कि उसकी लौ जलती रही। भक्ति आंदोलन इसका एक उदाहरण है। मोदी ने अपनी स्पीच में उस कठिन कालखंड के भक्ति के विचारों से राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा दी और गुरु नानक देव, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, संत तुकाराम, संत रामदेव, संत ज्ञानेश्वर जैसे महान संतों के मौलिक विचारों के बारे में बताया जिन्होंने भेदभाव के बंधनों को तोड़कर समाज को एकता के सूत्र में बांधा।

PM NAGPUR VISIT 2025: 4. हेल्थ सेंटर में प्रगति

पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश जिस तरह काम कर रहा है, माधव नेत्रालय उन प्रयासों को और आगे बढ़ा रहा है। देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा पहला काम है। गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बेहतरीन इलाज मिले, कोई भी देशवासी जीवन जीने की गरिमा से वंचित न रहे।

PM NAGPUR VISIT 2025 :  बता दें कि पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय की नई एक्सटेंशन बिल्डिंग की नींव रखी। यह आई इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर का एक नया विस्तार है, जिसे साल 2014 में गोलवलकर की याद में स्थापित किया गया था। इस सेंटर में 250 बेड का अस्पताल, 14 आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD), और 14 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे।

PM NAGPUR VISIT 2025

PM मोदी ने विजिटर बुक में मैसेज लिखकर हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने RSS चीफ मोहन भागवत के साथ संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

Akshita Rawat

News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button