(Tehelka Desk)PM MODI SPEECH 2025
PM MODI SPEECH 2025 : लोकसभा में गूंजा वंदे मातरम
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार का दिन इतिहास की गूँज से भरा रहा। संसद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष बहस की शुरुआत PM MODI ने की। जैसे ही मोदी बोलने खड़े हुए, सदन में गम्भीरता और सम्मान का माहौल दिखाई दिया।
PM MODI SPEECH 2025 : आज़ादी, संकल्प और चेतना की लहर
मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ शब्द नहीं, आज़ादी का संकल्प और चेतना की लहर था। यह गीत उस समय लिखा गया जब ब्रिटिश सत्ता अपनी ताकत दिखा रही थी, मगर इस गीत ने आम भारतीय के दिल में हिम्मत और विरोध का ज्वार पैदा किया। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जिस गीत ने देश को जगाया, उसी गीत से अंग्रेज़ इतने भयभीत थे कि इसे बोलने वालों पर पाबंदी लगा दी गई थी।
PM MODI SPEECH 2025 : आज़ादी केवल इतिहास का अध्याय नहीं
अपने भाषण में मोदी ने यह भी कहा कि आज, 150 साल बाद, समय बदल चुका है लेकिन वंदे मातरम् की भावना अमर है। उन्होंने कहा कि यह गीत राजनीति से परे, राष्ट्रभावना की जड़ में बसता है। उन्होंने सदन को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों को बताना होगा कि आज़ादी केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान का पाठ है।
Uttarakhand News 2025 : हरिद्वार में शौर्य यात्रा पर पथराव, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
PM MODI SPEECH 2025 : पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया और कहा कि इतिहास में कई बार यह गीत समझौते और विवाद का शिकार बनाया गया, जबकि इसे सम्मान मिलना चाहिए था। लेकिन आज, देश एकजुट होकर इस गीत के 150 वर्षों को गर्व से याद कर रहा है।मोदी के भाषण के दौरान सदन में कई बार तालियां गूंजीं। सांसदों ने यह माना कि वंदे मातरम् सिर्फ अतीत का गीत नहीं, वर्तमान का संकल्प और भविष्य की प्रेरणा है।


