गुजरात

PM Modi – German Chancellor : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की अहमदाबाद में ऐतिहासिक मुलाकात

PM Modi – German Chancellor गुजरात :  आज सोमवार को  अहमदाबाद में  चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का भव्य स्वागत किया। यह मुलाकात भारत-जर्मनी राजनयिक रिश्तों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुई।चांसलर मर्ज की भारत यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम से हुई , पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और फिर चांसलर मर्ज ने विजिटर्स बुक में अपने विचार दर्ज किए।

PM Modi - German Chancellor

इसके बाद दोनों नेताओं ने मिलकर साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें भगवान हनुमान की तस्वीर वाली पतंग उड़ाते हुए देखा गया, जिसने इस यात्रा के सांस्कृतिक पक्ष को और मजबूत किया।
गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शामिल हुए।

Hotel Management

 

 

Property Dispute : काशीपुर में संपत्ति विवाद से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

बातचीत में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास जैसे मौजूदा सहयोग क्षेत्रों की समीक्षा की गई। साथ ही रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान और सतत विकास में नई संभावनाओं पर चर्चा हुई।चांसलर पद संभालने के बाद मर्ज की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, जो 12-13 जनवरी तक चलेगी।

PM Modi - German Chancellor

13 जनवरी को वे बॉश और नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग का दौरा करेंगे।यह यात्रा 27 जनवरी को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने पिछली बार कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी, जहां मोदी ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था।यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वैश्विक स्तर पर दूरदर्शी साझेदारी विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button