
Pithoragarh Weather Update पिथौरागढ़ : भारी बर्फबारी के बाद धारचूला से आदि कैलाश जाने वाली सड़क पर ढाई फुट से अधिक बर्फ जमने के कारण आवाजाही बाधित हो गई है। चीन सीमा के पास स्थित अंतिम भारतीय गांव कुटी से आगे जाना फिलहाल संभव नहीं है, जिसके चलते सर्दियों में इस क्षेत्र में आवागमन लगभग ठप हो जाता है। चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले माइग्रेशन गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं।
व्यास घाटी के बूंदी, गर्त्यांग, गुंजी , कुटी आदि गांवों में भारी बर्फ जमी है, जिसमें सबसे अधिक बर्फ कुटी गांव में दर्ज की गई। समुद्र तल से लगभग 12,303 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में डेढ़ फुट तक बर्फ जमा होने की पुष्टि ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने की है। कुटी से आदि कैलाश मार्ग पर दो फुट से अधिक बर्फ के कारण वाहन और पैदल दोनों मार्ग बंद हैं। Pithoragarh Weather Update
स्थानीय होम स्टे संचालकों के अनुसार सड़क खुली रहने से दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अन्य जिलों से 40 से अधिक पर्यटक पंचाचूली शिखरों के दर्शन कर लौटे(Pithoragarh Weather Update)। पर्यटकों ने दारमा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फबारी के अनुभव की सराहना की।
Baramati accident : चार्टर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश,विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत
कुछ वर्ष पहले तक दारमा और व्यास घाटियां सड़क से नहीं जुड़ी थीं, जिससे सर्दियों में ग्रामीण अपने पशुओं सहित निचले इलाकों की ओर पलायन कर जाते थे। अब सड़क बनने के बाद शीतकाल में भी सीमित आवागमन जारी रहता है। होम स्टे संचालक बताते हैं कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लेकिन माइनस तापमान, तेज हवाएं और सीमित संसाधनों के बीच रहने-खाने की व्यवस्था करना आसान नहीं होता।
मुनस्यारी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं और कुछ वाहन भी फंसे हुए हैं। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद जिलाधिकारी ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।Pithoragarh Weather Update

