Pauri Garhwal Pre-Budget Dialogue 2026 : पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

Pauri Garhwal Pre-Budget Dialogue : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया । वहीं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य बजट को आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप बनाना और विकास कार्यों पर चर्चा करना था ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद आमजन, बुद्धिजीवियों, युवाओं और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनके सुझावों को सुना । साथ ही सीएम धामी के नेतृत्व में बजट निर्माण की इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
MPs received gunshot threats : 25 सांसदों समेत राहुल गांधी को गोली से उड़ाने की धमकी मिली
वहीं बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता-जनार्दन एवं प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव, अपेक्षाएँ और अनुभवों को जाना। सीएम धामी ने कहा आप लोगों से प्राप्त प्रत्येक सुझाव बजट को समावेशी तथा व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।Pauri Garhwal Pre-Budget Dialogue



