राजनीति

Nitin Nabin New BJP President: नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitin Nabin New BJP President : आज मंगलवार को नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इससे पहले उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को उनका एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर नितिन नवीन के नाम पर भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक मुहर लगा दी गई।

पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह स्वयं को एक कार्यकर्ता मानते हैं और नितिन नवीन उनके बॉस हैं।Nitin Nabin New BJP President

J&K : जम्मू – कशमीर में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का वीर शहीद

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में पीएम मोदी को देशसेवा करते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता इस बात में निहित होती है कि वह जनता की भावनाओं से कितनी गहराई से जुड़ पाता है।Nitin Nabin New BJP President

Hotel Management

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के आनंद में हुए एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि जब वे राष्ट्रीय महासचिव थे, तब सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हुए देखा। कार्यक्रम के बाद ग्रीन रूम में हुई बातचीत में प्रधानमंत्री ने भावुक होकर समझाया कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वहां क्यों पहुंचे थे। उसी दिन उन्हें यह समझ आया कि वही व्यक्ति बड़ा बनता है, जो लोगों की भावनाओं को आत्मसात करता है।Nitin Nabin New BJP President

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे जीवन में उतारने का काम करती है। भाजपा में राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि साधना है; भोग नहीं, त्याग है; ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है और पदभार नहीं, बल्कि एक बड़ा उत्तरदायित्व है। नितिन नवीन ने कहा कि प्रेरणादायी नेतृत्व, सशक्त विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button