राज्य-शहर

Nanda Devi Yatra : उत्तराखंड नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 स्थगित

Nanda Devi Yatra : उत्तराखंड की सबसे लंबी और कठिन पैदल धार्मिक यात्रा नंदा देवी राजजात यात्रा को वर्ष 2026 में आयोजित नहीं किया जाएगा। राजजात यात्रा समिति ने इसे स्थगित कर 2027 में कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी कर्णप्रयाग में समिति के पदाधिकारियों ने साझा की।

नंदा देवी राजजात यात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश कुंवर और महासचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र में यात्रा से जुड़े आवश्यक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं। इसी कारण समिति ने सर्वसम्मति से यात्रा को एक वर्ष के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।Nanda Devi Yatra

Dehradun : एफआरआई में पर्यटकों के प्रवेश पर लगी अस्थायी रोक

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऐतिहासिक और धार्मिक यात्रा, जिसे ‘हिमालय का महाकुंभ’ भी कहा जाता है, अब वर्ष 2027 में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2027 में यात्रा आयोजन की औपचारिक घोषणा 23 जनवरी को मनौती के दि की जाएगी।

Hotel Management

गौरतलब है कि नंदा देवी राजजात यात्रा की अगुवाई चौसिंगा (चार सींग वाला खाडू) करता है और यह यात्रा उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण यात्राओं में से एक मानी जाती है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button