हेल्थ

Monsoon Diet Tips: बारिश में पकौड़े-चाय से क्यों बिगड़ती है सेहत,सावधान रहें

(Tehelka Desk) Monsoon Diet Tips: 

बारिश का मौसम आते ही हर घर से चाय और पकौड़ों की खुशबू उठने लगती है। गरमागरम चाय और कुरकुरे पकौड़े , monsoon Diet Tips का कॉम्बिनेशन लोगों को खूब भाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वाद से भरी आदत सेहत के लिए कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है? बदलते मौसम में शरीर की इम्युनिटी पहले ही कमजोर रहती है, ऐसे में तली-भुनी चीजें खाने से आप कई बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि बारिश में क्या खाना सही है, क्या नहीं और कैसे रखें खुद को फिट।

Hotel Management

 क्यों बढ़ता है मानसून में चाय-पकौड़ों का क्रेज?

बारिश की ठंडी फुहारें और हल्की सर्द हवा , ऐसे मौसम में चाय के कप के साथ कुछ तला-भुना खाने का मन हर किसी का करता है। आलू के पकौड़े, प्याज के भजिए, समोसे या हरी मिर्च के पकौड़े , हर गली, नुक्कड़ पर मानसून में इनका जलवा रहता है।

दरअसल, बारिश में तापमान गिरने से शरीर में गर्म चीजों की craving बढ़ जाती है। ऐसे में लोग गरम चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं ताकि शरीर को थोड़ा ‘वार्मth’ मिल सके। लेकिन यही आदत कई बार बीमारियों का कारण बन जाती है।

 क्या है खतरा , मानसून में तली चीजें क्यों हानिकारक हैं?

पाचन तंत्र होता है कमजोर:
बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होती है। ऐसे में पेट में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। तली चीजें पेट में भारीपन और एसिडिटी बढ़ाती हैं। इससे अपच, पेट दर्द और गैस जैसी समस्या हो सकती है।

फूड प्वाइजनिंग का खतरा:
नमी और गंदगी के कारण बारिश में फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ जाते हैं। सड़क किनारे के पकौड़े या भजिए अगर गंदे तेल में बने हों तो उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर:
बारिश के मौसम में शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में बार-बार तला खाना आपका वजन बढ़ा सकता है और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ाता है।

वायरल इंफेक्शन का खतरा:
तले खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिससे वायरल बुखार या सर्दी-जुकाम जल्दी पकड़ लेते हैं। कमजोर इम्युनिटी वालों को खासतौर पर सावधान रहना चाहिए।

 Kanwar Yatra 2025: कांग्रेस-सपा बनाम BJP, कांवड़ यात्रा पर बयानबाज़ी से गरमाई सियासत

 क्या खाएं बारिश में? सेहतमंद विकल्प

स्टीम्ड स्नैक्स:
तली चीजों की बजाय इडली, ढोकला, स्टीम्ड मोमोज या उबले चने जैसे स्नैक्स खाएं। ये पेट पर हल्के होते हैं और पचने में आसान हैं।

हर्बल चाय:
काली चाय या दूध वाली चाय की बजाय हर्बल टी पिएं। तुलसी, अदरक, दालचीनी और शहद डालकर बनी चाय इम्युनिटी भी मजबूत करती है।

भुना हुआ स्नैक:
तली चीजों की बजाय मूंगफली, मखाना, भुना चना या सूखे मेवे खाएं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।

गर्म सूप:
सब्जियों का सूप या चिकन सूप मानसून में बेस्ट रहता है। यह शरीर को गर्म भी रखता है और पोषण भी देता है।

 बरसात में खानपान से जुड़ी कुछ जरूरी सावधानियां

सीजनल सब्जियां खाएं: टिंडा, लौकी, तुरई जैसी हल्की सब्जियां ज्यादा खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही पकाएं क्योंकि इस मौसम में उनमें कीड़े ज्यादा होते हैं।

बासी खाना बिल्कुल न खाएं: बारिश में बासी खाना जल्दी खराब होता है। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा खाना ही खाएं।

पानी उबालकर पिएं: बारिश में पानी में बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।

ताजा दही और छाछ: प्रोबायोटिक्स इम्युनिटी बढ़ाते हैं। पर ध्यान रखें कि दही बहुत ठंडा न खाएं, इसे कमरे के तापमान पर ही लें।

 इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

बारिश में बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ खानपान ही नहीं, कुछ घरेलू नुस्खे भी काम आते हैं —

काढ़ा पिएं: तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी से बना काढ़ा पिएं। यह सर्दी-जुकाम और वायरल से बचाता है।

योग और प्राणायाम: हल्की एक्सरसाइज और प्राणायाम रोज करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है

भरपूर नींद: मौसम चाहे कोई भी हो, 7-8 घंटे की नींद सेहत के लिए जरूरी है।

स्वाद भी जरूरी, लेकिन सेहत पहले!

चाय-पकौड़े की खुशबू बारिश में भले ही सबको अपनी तरफ खींच ले, लेकिन यह आदत बीमार कर सकती है। थोड़ी सावधानी और समझदारी से आप मानसून को स्वाद और सेहत दोनों के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

तो इस बार जब बारिश हो और पकौड़ों की याद आए, तो स्टीम्ड स्नैक या हेल्दी सूप से ही मन बहलाएं। आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी और मौसम का मजा भी दोगुना होगा।

 

Muskan Kanojia

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button