लाइफ & साइंस

Mobile Addiction : मोबाइल के बढ़ते चलन से खिलौनों का कारोबार प्रभावित

(Tehelka Desk ) Mobile Addiction : देहरादून में खिलौनों और टेडी बियर के कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि बच्चों में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से उनकी दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घट गई है।

स्थानीय व्यापारी  के अनुसार, पहले जहां रोज अच्छी-खासी बिक्री होती थी, वहीं अब प्रतिदिन मुश्किल से चार-पांच खिलौने या टेडी बियर बिक पाते हैं। अन्य व्यापारियों ने भी कारोबार में आई गिरावट की पुष्टि की है।

कुछ साल पहले तक खिलौने और टेडी बियर बच्चों के मनोरंजन के मुख्य साधन हुआ करते थे। लेकिन अब Mobile Addiction ने धीरे-धीरे इनकी जगह ले ली है। बच्चे अब अधिकतर समय मोबाइल पर ही व्यस्त रहते हैं।

Hotel Management
Mobile Addiction
ये भी पढ़ें Ankita Bhandhari Case : प्रदर्शनकारियों ने किया बड़ा ऐलान, 11 जनवरी को होगा ‘उत्तराखंड बंद’

 

Dehradun बाजार में उपलब्ध विकल्प

बाजार में दिल्ली और मुंबई से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के टेडी बियर उपलब्ध हैं। छोटे से लेकर बड़े साइज तक के टेडी बियर 150 रुपये से 3500 रुपये की कीमत में मिल रहे हैं। कार्टूनी डिजाइन के टेडी बियर भी बच्चों को आकर्षित करने के लिए मंगाए गए हैं।व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के मौसम में कारोबार में कुछ सुधार हो सकता है।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button