राजनीति

West Bengal: कानून-व्यवस्था पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता : भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कूचबिहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में जानबूझकर ऐसे हालात बनाए जा रहे हैं, जो फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाए गए घटनाक्रम से मिलते-जुलते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “क्या आपने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी है? क्या आपने देखा कि कश्मीरी पंडितों को कैसे वहां से खदेड़ा गया? आज बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है। एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश हो रही है।”

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “क्या आपने ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी है? क्या आपने देखा कि कश्मीरी पंडितों को कैसे वहां से खदेड़ा गया? आज बंगाल में भी वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है। एक साजिश के तहत पश्चिम बंगाल को ‘वेस्ट पाकिस्तान’ में बदलने की कोशिश हो रही है।”

उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना गलत नहीं है और लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए, क्योंकि यह जनता का ही पैसा है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना से देशभर में लोग लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे लागू नहीं होने दे रही हैं, क्योंकि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार होगा।

Hotel Management

मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि बंगाल में न तो रोजगार हैं, न कारखाने और न ही विकास। उनके अनुसार राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है।मिथुन ने सवाल उठाया, “क्या हम किसी घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं कर सकते? बांग्लादेश में घटना होती है और यहां बंगाल में हिंदुओं पर हमला किया जाता है। यह कैसा न्याय है?”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना बेहद खतरनाक संकेत है और अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो इसका असर सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहेगा

मिथुन चक्रवर्ती के इन बयानों से राज्य की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button