Man Burned His Girlfriend: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने महिला को किया आग के हवाले, परिवार के 3 लोग झुलसे
Headings
Man Burned His Girlfriend: Tehelka Desk: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहाँ एक युवक ने महिला से रिश्ता टूटने पर नाराज होने के चलते उसके घर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में महिला, उसका बेटा और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया।
Man Burned His Girlfriend: ब्रेकअप के कारण था नाराज
हाल ही में एक महिला बलदेवगढ़ में किराए के मकान में रहने आई थी। महिला का राजेंद्र रैकवार नाम के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, कुछ दिनों पहले ही महिला ने राजेंद्र से रिश्ता तोड़ दिया था। जिस वजह से वह महिला से नाराज था और इसी बात का बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
Also Read : Uttarakhand Board Result 2025: 19 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, जानिए कैसे देखे परिणाम?
Man Burned His Girlfriend: घर में घुसने की कर रहा था कोशिश
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र रैकवार (35) ने पहले महिला के घर में जबरन घुसने की कोशिश की लेकिन वह असफल हो गया। जिसके बाद उसने खिड़की से अंदर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से महिला के हाथ समेत उसका चेहरा भी जल गया। जबकि उसका बेटा और एक रिश्तेदार जो उस समय घर में ही मौजूद थे, वे भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Man Burned His Girlfriend: पहले भी की थी युवक की शिकायत
पुलिस के अनुसार महिला ने एक सप्ताह पहले भी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि युवक उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश जारी है।