Mahashivratri News Update : महाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, दूसरे दिन भी छापेमारी

Mahashivratri News Update : हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाया है, जिसमें दूसरे दिन भी छापेमारी और निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के सख्त निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले और किसी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पर रोक लगाए जा सके।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी की अगुवाई में टीम ने कावड़ पटरी मार्ग, चिड़ियापुर, चंडीघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्रों में स्थित स्थायी और अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज और अन्य दुकानों पर गहन जांच अभियान चलाया है ।Mahashivratri News Update
इस दौरान कुल 28 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया । वहीं जांच में कई जगहों पर अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें एक्सपायरी डेट पार हो चुके उत्पादों का भंडारण प्रमुख था ।
टीम ने स्लाइस, स्टिंग, फैंटा, लिमका सहित अन्य ब्रांडों की कुल 118 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोतलों को मौके पर जब्त कर नष्ट कराया है ।
इसके अलावा अनियमितताओं के लिए 7 खाद्य कारोबारियों को कारण बताने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही विभाग ने तीन महत्वपूर्ण खाद्य सैंपल भी जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे हैं, जिनमें स्लाइस, क्रीमबेल केसर बादाम मिल्कशेक और स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के नमूने शामिल हैं।Mahashivratri News Update
Haldwani Murder Case : हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत, शवों को पत्थर से कुचलकर हत्या
एक बड़ी कार्रवाई ज्वालापुर के एक डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर में कि गई , जहां खाद्य सामग्री को जमीन पर रखा हुआ पाया गया, जो स्वच्छता के मानकों का स्पष्ट उल्लंघन करता है ।
दस्तावेज न दिखाने पर 3 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण पेश करने का निर्देश दिया गया है वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विभाग की टीमों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण, सैंपलिंग और कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की असुरक्षित या मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार में न पहुंच सके साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि खरीदनें से पेहले वे एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें ।Mahashivratri News Update


