राज्य-शहर

Kumbh Mela : कुंभ मेला 2027 को लेकर CM पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक

Kumbh Mela : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की । समीक्षा के द्वारन उन्होनें हरिद्वार के सभी पुलों का ऑडिट कराने के निर्देश दिया और घाटों के सुंदरीकरण और पुनर्निर्माण पर विशेष जोर दिया साथ ही श्रद्धालुओं के लिए स्नान, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा और भीड़ प्रबंधन को लेकर मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया ।

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कुंभ को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि Kumbh Mela से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक पूरी कर ली जाएं और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।साथ ही उन्होने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता कुंभ मेले का भव्य, दिव्य और सफल आयोजन सुनिश्चित करना है।

Parliament : स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद राहुल गांधी का हमला,डर था तो FIR दर्ज कराते

वहीं मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को अगले 24 घंटे के भीतर में Kumbh Mela क्षेत्र के लिए पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिया ।और मेले मे भीड़ प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ को नियंत्रण के लिए अलग से योजना बनाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Hotel Management

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button