धार्मिकराज्य-शहर

Kumbh Mela 2027 : सभी स्थायी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ होंगे पूरे — सोनिका

Kumbh Mela 2027 : हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में पहली बड़ी बैठक हुई।बता दे इस बार कुंभ क्षेत्र को 150 वर्ग किलोमीटर में फैलाया जाएगा, जिसे 32 सेक्टरों में बांटा गया है…वहीं बैठक में पार्किंग, पेयजल और टूटी सड़कों की मरम्मत पर चर्चा हुई और अधिकारियों को एक हफ्ते में कार्य सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा और सुविधाओं की माइक्रो प्लानिंग के लिए देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों को भी शामिल किया गया है।

वहीं मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न विकास कार्य लगभग 1224 करोड़ रुपये की लागत से होंगे।साथ ही  सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएंगी का आश्वाशन दिया । हालांकि मेला क्षेत्र के सभी 32 सेक्टरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है।Kumbh Mela 2027

Mithiberi-Parwal road : देहरादून में मिट्ठीबेरी–परवल मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास किया गया

कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत  अब करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन, सड़क निर्माण, पुलों के निर्माण और नए घाटों के विकास के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। और इसके अतिरिक्त बहुउद्देश्यीय सीसीआर-2 परियोजना की स्वीकृति मिलते ही उसका भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।Kumbh Mela 2027

Hotel Management

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button