धार्मिक

Kedarnath: 22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट।

Kedarnath : उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के साथ आज  महाशिवात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम  की घोषणा हो चुकी है । 22 अप्रैल को  सुबह आठ बजे  केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

वहीं बता दें बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को  सुबह 6.15 बजे खोले जाएगें । फिलहाल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा अभ तक  नहीं हुई है । Kedarnath

Son kills father : संपत्ति बंटवारे को लेकर बेटे ने कर दी पिता की हत्या

 महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में कपाट खुलने की यह तिथि तय की गई है। कार्यक्रम के अनुसार, 18 अप्रैल को भैरवनाथ की पूजा होगी और 19 अप्रैल को बाबा की चल उत्सव डोली ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी, जिसके अगले दिन सुबह धाम के द्वार खोल दिए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही बाबा के भक्तों में भारी उत्साह है और चारधाम यात्रा की तैयारियां अब तेज हो गई हैं।

Hotel Management

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button