राज्य-शहरमौसम

Kedarnath Weather Update : दो फीट बर्फ से ढकी केदार नगरी

Kedarnath Weather Update : उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच बाबा केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम में अब तक करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे पूरी केदार नगरी बर्फ की आगोश में नजर आ रही है।

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस बर्फबारी का सिलसिला बीती रात से लगातार जारी है। चारों ओर बर्फ से ढके केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। अत्यधिक ठंड के कारण धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य पहले ही रोक दिए गए हैं। वर्तमान में धाम परिसर में पुलिस, आईटीबीपी के जवान और कुछ साधु-संत ही मौजूद हैं।Kedarnath Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से रुद्रप्रयाग जिले में घने बादल छाए हुए हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बारिश और बर्फबारी की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Hotel Management

Weather Update : उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी से सैलानी खुश

केदारनाथ धाम के साथ-साथ तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर धाम में भी रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता में भी बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है, जहां इस सर्दी के मौसम में अब तक बर्फ नहीं पड़ी थी।Kedarnath Weather Update

विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में हुई यह बर्फबारी शुभ संकेत मानी जा रही है, क्योंकि इससे जल स्रोतों को संजीवनी मिलेगी और आने वाले मौसम में जल संतुलन बना रहेगा। बर्फ से ढका केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button