देश

J&K : जम्मू – कशमीर में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का वीर शहीद

J&K : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद हो गए। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Donald Trump : ट्रम्प के बयान के बाद ग्रीनलैंड में नाटो की बढ़ी हलचल

हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।J&K

Hotel Management

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, बागेश्वर जनपद निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।J&K

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button