Uncategorizedमनोरंजन

Jaya Bachchan Controversy : रेड कार्पेट नापसंद तो…जया बच्चन के बयान पर पैपराजी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग

(Tehelka Desk)Jaya Bachchan Controversy : 

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Jaya Bachchan अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती है  हाल हि में कुछ दिन पहले वह पैपराजी को लेकर दिए गए अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई मौकों पर उन्हें फोटोग्राफर्स पर नाराजगी जताते हुए देखा गया  है। फिर वरिंदर चावला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जया बच्चन की बातों से उन्हें और उनकी पूरी टीम को गहरा आघात पहुंचा है।

वरिंदर चावला ने कहा, “हम भी इंसान हैं और सम्मान के हकदार हैं। अगर किसी को रेड कार्पेट पसंद नहीं है तो वे पीछे के दरवाजे से आ-जा सकते हैं, लेकिन हमारे साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।”

Hotel Management

Jaya Bachchan Controversy

जया बच्चन के वीडियो जब भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, तो यूजर्स की टिप्पणियों की बाढ़ आ जाती है। दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सरल और सीधी लड़की के किरदार निभाए हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में उनका व्यवहार काफी अलग नजर आता है।

West Bengal: कानून-व्यवस्था पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

यह विवाद सेलिब्रिटीज और मीडिया के बीच संबंधों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। ओर जहां स्टार्स अपनी  एकांत चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर फोटोग्राफर्स का कहना है कि वे भी अपना काम कर रहे हैं और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button