विदेश

Iran : भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया एडवाइजरी

Iran : ईरान में जारी राजनीतिक अस्थिरता, हिंसक प्रदर्शनों और बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक—चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री हों, कारोबारी हों या पर्यटक—उपलब्ध किसी भी साधन, विशेषकर कमर्शियल फ्लाइट्स के माध्यम से, जल्द से जल्द देश छोड़ दें।

दूतावास के अनुसार, यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2025 को भारत सरकार द्वारा जारी की गई सलाह का ही विस्तार है। बयान में कहा गया है कि Iran में लगातार बदलते हालात को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Good news : रेलवे शुरू करेगा 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस

भारतीय दूतावास ने यह भी दोहराया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ (PIO) किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें और हालात की जानकारी के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें। इसके साथ ही, दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज—जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र—हमेशा अपने पास और आसानी से उपलब्ध रखें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई हैIran

Hotel Management

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button