Headings
IPL 2025 Thala Comeback: Tehelka Desk: एक बार फिर वह वक्त वापस आ गया जिसका हर CSK फैन को बेसब्री से इंतजार था। महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें प्यार से पूरा तमिलनाडु ‘थाला’ कहते हैं, अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। जब धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक उम्मीद उतरती है।
IPL 2025 Thala Comeback: वापसी से चेन्नई के फैंस में ख़ुशी की लहर
सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम रहे हैं और ‘थाला इस बैक’ जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, कोहनी में फ्रैक्चर के चलते ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2025 से बाहर हुए हैं। यहां चोट उन्हें तब लगी जब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते समय इंग्लैंड के पेसर जोफ्रे आर्चर की गेंद से हिट हुए, जिससे उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
Also Read : Tahawwur Rana Extradition : NIA के चंगुल में 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, अब खुलेंगे कई बड़े राज
IPL 2025 Thala Comeback: क्या 9वें पायदान से टॉप पर आएगी CSK?
अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है, वहीं 4 मैचों को हारने का स्वाद भी चख चुकी है। इस बार के उतार-चढ़ाव भरे सीजन में जब चेन्नई सुपर किंग्स संघर्ष करती नजर आई है, तो जाहिर सी बात है फैंस का उत्साह भी कम होने लगा है। टीम पॉइंट्स टेबल में जब 9वें स्थान पर जा चुकी है, तो जीत का सिलसिला जैसे थम सा गया है। ऐसे में एक नाम फिर से सबकी जुबां पर आने लगा है, जो है महेंद्र सिंह धोनी।
IPL 2025 Thala Comeback: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया
गांगुली का मानना है कि धोनी को कप्तान के रूप में ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कप्तानी करने पर धोनी अलग ही रंग में नजर आते हैं।
IPL 2025 Thala Comeback: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 सत्र के बाकी मैचों के लिए धोनी को कप्तान बनाने की आज ही घोषणा की, जब नियमित कप्तान कोहनी के फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए। आज के मैच में देखना बाकी है कि कौन जीत हासिल करेगा, क्या वह कोलकाता नाइट राइडर्स होगी या चेन्नई सुपर किंग्स।