उत्तराखंड - उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

IMA Passing Out Parade 2025 : IMA देहरादून में पासिंग आउट परेड, 491 कैडेट बने भारतीय थल सेना के अधिकारी

(Tehelka Desk ) IMA Passing Out Parade 2025 : 

IMA Passing Out Parade 2025 : भारतीय सैन्य अकादमी  में  पासिंग आउट परेड  का आयोजन 

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी  में शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड का निरीक्षण किया और कैडेट्स को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई।परेड के दौरान 491 युवा कैडेट भारतीय थल सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए, जबकि 34 विदेशी कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बने। परेड में कैडेट्स का अनुशासन, सैन्य कौशल और आत्मविश्वास देखने योग्य रहा।

IMA Passing Out Parade 2025 : थल सेनाध्यक्ष अध्यक्ष  ने दी नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई

थल सेनाध्यक्ष ने अपने संबोधन में नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना की पहचान अनुशासन, शौर्य और बलिदान से है। उन्होंने अधिकारियों से देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

Hotel Management

Uttarakhand News 2025 : सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एलान….

IMA Passing Out Parade 2025 : 1932 में हुई थी भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना 

भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी। अब तक IMA देश और विदेश की सेनाओं को 66 हजार से अधिक सैन्य अधिकारी दे चुकी है। यह अकादमी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य प्रशिक्षण का प्रतिष्ठित केंद्र मानी जाती है।पासिंग आउट परेड के साथ कैडेट्स का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ और वे अब भारतीय सेना में सक्रिय सेवा के लिए तैयार हैं।

pramesh manori

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button