Illegal demolished : धामी सरकार का अतिक्रमण अभियान जारी, अवैध मजार को किया ध्वस्त

(Illegal demolished) देहरादून – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज हो गया है। बीती रात देहरादून के घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बनी एक अवैध दरगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
देर रात प्रशासनिक टीम ने घंटाघर के पास डिस्पेंसरी रोड स्थित एचएनबी कॉम्प्लेक्स में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।(Illegal demolished)
अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई रात में इसलिए की गई क्योंकि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदेशा था। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने भारी पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर कुछ घंटों में पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
पहले नोटिस जारी किया गया था
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पहले इस अवैध संरचना का सर्वेक्षण किया गया था। एमडीडीए ने दरगाह प्रबंधन को एक नोटिस दिया था, जिसमें भूमि स्वामित्व और निर्माण संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संरचना को हटाने के दौरान यहां किसी भी तरह के अवशेष नहीं मिले। यह बात उत्तराखंड में हटाए गए अन्य मजारों के मामले में भी सामने आई है।
VB-G RAM-G : मनरेगा नाम बदलने पर सियासत तेज
सीएम के सख्त निर्देश(Illegal demolished)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में देहरादून जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया जाए।


