स्पोर्ट्स

ICC-बांग्लादेश टकराव बरकरार, भारत में मैच खेलने पर सहमति नहीं

ICC  T20 world cup  – बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि बांग्लादेश अपने फैसले पर कायम है और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भारत के दबाव में आकर बांग्लादेश पर कोई भी अनुचित या अतार्किक शर्त थोपने की कोशिश करती है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में आसिफ नज्रुल ने कहा कि अगर ICC भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रभाव में झुकती है और बांग्लादेश को किसी भी तरह के अनुचित नियम मानने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उनका देश इसका विरोध करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, जब पाकिस्तान ने भारत में खेलने से इनकार किया था और तब ICC ने *मैचों के वेन्यू में बदलाव किया था।

Nitin Nabin New BJP President: नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नज्रुल ने बताया कि बांग्लादेश ने तार्किक आधार पर वेन्यू बदलने का अनुरोध किया है और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Hotel Management

गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक अंतिम निर्णय लेने की समय-सीमा दी है। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि यदि बांग्लादेश भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार करता है, तो उसकी जगह किसी अन्य टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है, जिसमें रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड का नाम सामने आ रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए ICC कई दौर की बैठकें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ कर चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। ICC का कहना है कि *फाइनल शेड्यूल जारी होने के बाद टीमों के वेन्यू बदलना संभव नहीं है*।

वहीं बांग्लादेश सुरक्षा चिंताओं को प्रमुख कारण बताते हुए भारत में अपने मुकाबले खेलने पर अड़ा हुआ है। इस बीच बांग्लादेश ने ICC को यह सुझाव भी दिया था कि उसे ग्रुप बी में आयरलैंड से अदला-बदली कर दी जाए, ताकि उसके सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में हो सकें। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button