उत्तराखंड - उत्तर प्रदेश

Hydrogen Train : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी

(Tehelka Desk)Hydrogen Train : अब 89 किमी का सफर महज एक घंटे में कर पाएगें यात्री :

हरियाणा में देश की पहली Hydrogen Train  जल्द ही जींद से सोनीपत के बीच परिचालन शुरू करेगी। यह ट्रेन 89 किलोमीटर की दूरी केवल एक घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में चलने वाली डीएमयू ट्रेन को यही दूरी तय करने में दो घंटे लगते हैं।

सस्ता किराया और छह स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन का किराया मात्र 5 रुपये से 25 रुपये के बीच रहेगा। यह जींद जंक्शन से चलकर जींद सिटी, पांडु-पिंडारा जंक्शन, भंभेवा, गोहाना जंक्शन, मोहाना हरियाणा और अंत में सोनीपत जंक्शन पर रुकेगी।

Hydrogen Train

Hotel Management

Hydrogen Train पूरी तरह प्रदूषण मुक्त

यह ट्रेन पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें डीजल या किसी अन्य जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं होगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। हाइड्रोजन गैस से संचालित यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी।

Hydrogen Train की तकनीकी विशेषताएं

– ‘मेड इन इंडिया’ : यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित की गई है
– निर्माण स्थल: चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार
– क्षमता : 10 कोचों में 2500 यात्रियों को ले जा सकती है
– शक्ति : 2400 किलोवाट (1200 हॉर्स पावर)
– अधिकतम गति : 140 किमी प्रति घंटा
– ईंधन दक्षता : 360 किलो हाइड्रोजन से 180 किमी का सफर
– लागत : 82 करोड़ रुपये

Dehradun : मोबाइल के बढ़ते चलन से खिलौनों का कारोबार प्रभावित

 विश्व में भारत की उपलब्धि

जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, फ्रांस और स्वीडन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन वाला भारत दुनिया का आठवां देश बन गया है। यह ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली विश्व की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है।

Hydrogen Train से यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे न केवल यात्रा समय में बचत होगी, बल्कि सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्रियों को सुरक्षा और आरामदायक सफर का नया अनुभव मिलेगा।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button