BIHAR : दिल्ली से लौटे पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, फिर की आत्महत्या

BIHAR: बिहार के भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब इलाके में दिल्ली से पांच साल बाद लौटे पति दुलाल पोद्दार (45) ने अपनी पत्नी पूनम देवी पर तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी का इलाज पटना एम्स में जारी है, जबकि घटना के बाद पति ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, दुलाल पोद्दार दिल्ली में मजदूरी करता था और एक जनवरी को अचानक घर लौटा। साथ रहने की जिद और पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे और बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद दुलाल पोद्दार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगले दिन कमरे से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रथम स्पष्ट मामला आत्महत्या का है। मौके से तेजाब की बोतलें भी मिली हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
ये भी पढ़े https://tehelkaindia.com/bring-girdhari-lal-sahu-to-bihar/




