राशिफल

Horoscope 2026 : जानिए आज का राशिफल ,देखिए क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope 2026 मेष राशि : आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहा है जो आपके तीसरे भाव में स्थित होगा। आपका मन आज अशांत रहने की संभावना है। भावनात्मक रूप से आप संवेदनशील रहेंगे। किसी से बहस करने से बचें। मित्रों व परिजनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। नवीन कार्यों की शुरुआत टालना उचित रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मित्रों की वजह से नुकसान संभव है। नौकरी करने वालों को सहायता न मिलने पर निराशा हो सकती है।

 

4  Jan Horoscope वृष राशि : चंद्रमा का आज मिथुन राशि में भ्रमण आपके दूसरे भाव में होगा। धन से जुड़े मामलों में बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों और संबंधियों की उपस्थिति से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारी से फायदा होगा। तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। निवेश करते समय सतर्कता बरतें। नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकेंगे। माता-पिता की कृपा प्राप्त होगी। पति-पत्नी के बीच का मतभेद समाप्त होने से मन को सुकून मिलेगा।

Hotel Management

 

4  Jan Horoscopeमिथुन राशि : चंद्रमा आज आपकी राशि में है अर्थात पहले भाव में होगा। दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आपका मूड अच्छा रहेगा। प्रियजनों व मित्रों के साथ आनंदमय पल बिताएंगे। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। हालांकि दोपहर पश्चात निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है।

4 jan Horoscope 2026

 

4  Jan Horoscope कर्क राशि : चंद्रमा आज मिथुन में संचरण कर रहा है जो आपके बारहवें भाव में होगा। आज व्यय आमदनी से ज्यादा रहने की आशंका है। नेत्रों में पीड़ा की शिकायत हो सकती है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। लोगों के साथ सरल व्यवहार रखें। किसी प्रकार की उलझन से बचें। दोपहर बाद हालात में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष से दिन अनुकूल रहेगा। घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। नकारात्मक सोच से दूर रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।

 

4  Jan Horoscope सिंह राशि :  चंद्रमा का मिथुन में भ्रमण आपके ग्यारहवें भाव में होगा। सुबह का वक्त सुखद रहेगा। सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में खुशखबरी मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आय में बढ़ोतरी होगी और धन प्राप्ति होगी। दोपहर के उपरांत आपके बोलने के ढंग से किसी को तकलीफ हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार और बच्चों से अनबन हो सकती है।

 

4  Jan Horoscope कन्या राशि : चंद्रमा आज मिथुन में स्थित है जो आपके दसवें भाव में होगा। सुबह का समय खुशहाल और फायदेमंद रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। समाज में आपकी सराहना होगी। दिया हुआ कर्ज वापस आ सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थिति बदल जाएगी। किसी मुद्दे पर चिंता हो सकती है। तबीयत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बोलते समय संयम रखें वरना झगड़ा हो सकता है। भगवान की आराधना और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी।

 

4  Jan Horoscope तुला राशि : चंद्रमा मिथुन राशि में भ्रमण कर रहा है जो आपके नवें भाव में होगा। आज शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। व्यापार में उत्साह के साथ काम करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी कार्य सुगमता से पूर्ण होंगे। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लगाने के लिए समय उपयुक्त है। परिवार में बच्चों और पत्नी से आर्थिक फायदा होगा। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। नए रिश्ते में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।

 

4  Jan Horoscope वृश्चिक राशि : चंद्रमा मिथुन में संचार कर रहा है जो आपके आठवें भाव में होगा। आज विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से विवाद में न पड़ें। व्यवसाय में हालात अनुकूल नहीं रहेंगे। संतान से मतभेद की स्थिति बन सकती है। दोपहर पश्चात घर, ऑफिस या व्यापार स्थल पर अधिकारियों या साथियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। विवाहित जोड़ों के बीच रोमांस बना रहेगा। सरकारी काम सुगमता से संपन्न होंगे। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

 

4  Jan Horoscope धनु राशि : चंद्रमा मिथुन में भ्रमण कर रहा है जो आपके सातवें भाव में होगा। आज हर विषय में सतर्कता बरतनी होगी। गुस्सा करने से हानि हो सकती है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता रह सकती है। बिजनेस में लोगों का रवैया नकारात्मक रहेगा। बच्चों की चिंता सताएगी। शत्रुओं से सावधान रहें। अहम निर्णय लेने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे।

 

4  Jan Horoscope मकर राशि : चंद्रमा मिथुन में स्थित है जो आपके छठे भाव में होगा। वार्तालाप के दौरान क्रोध से बचें। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। आर्थिक फायदा होगा। दोपहर के बाद मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक समय बिताएंगे। वाहन सुख से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह लाभकारी समय है, इसका सदुपयोग करें।

 

4  Jan Horoscope कुंभ राशि |: चंद्रमा मिथुन राशि में भ्रमण कर रहा है जो आपके पांचवें भाव में होगा। कला में आपकी दिलचस्पी अधिक रहेगी। ज्यादा खर्च से परेशानी हो सकती है। बच्चों से संबंधित चिंता हो सकती है, परंतु दोपहर बाद घर में शांत माहौल रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। आर्थिक फायदा भी होगा। व्यापार में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बोलने में संयम रखें। परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

 

4  Jan Horoscope मीन राशी : चंद्रमा मिथुन में संचरण कर रहा है जो आपके चौथे भाव में होगा। आज अत्यधिक भावुक होने से बचें। ज्यादा सोचने से आप तनाव में रहेंगे। संपत्ति और मकान से जुड़े काम के लिए आज समय उपयुक्त नहीं है। पेट की समस्याएं दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। बहस से आपको ही हानि होगी। नौकरी करने वालों को नया काम मिल सकता है। आर्थिक निवेश से पहले किसी से परामर्श अवश्य लें।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button