राशिफल

Horoscope; आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: करियर में उछाल से लेकर प्रमोशन तक, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Horoscope; आज का राशिफल 7 जनवरी 2026:

Horoscope मेष राशि
आज आपका दिन सामान्य गतिविधियों से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप परामर्श ले सकते हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। घरेलू जरूरतों की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।

Horoscope वृष राशि
कार्यक्षेत्र में नए अवसर आपका स्वागत करेंगे, जिससे काम में रुचि बढ़ेगी। जिम्मेदारियों से घबराने की बजाय आप उनका दृढ़ता से सामना करेंगे। चुनौतियों से पीछे हटने की जरूरत नहीं। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। नए घर की खरीद संभव है ।

Hotel Management

Horoscope मिथुन राशि
समय प्रबंधन के साथ कार्य पूर्ण करने का दिन है। शालीन व्यवहार से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक कार्यों में केंद्रित रहें। उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह आपकी छवि को प्रभावित करेगा। गोपनीय बातें साझा करने से बचें। प्रतिद्वंदियों की बातों में न आएं।

Horoscope कर्क राशि
कार्यों पर एकाग्रता बनाए रखने का समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी लेन-देन में लिखित समझौता करें। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से समस्या हो सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश की योजना लाभकारी साबित हो सकती है।

Horoscope सिंह राशि
सतर्कता बरतने का दिन है। आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांटिक समय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात आनंददायक होगी। घर के बकाया कामों के लिए समय निकालें। फालतू कार्यों में समय न गंवाएं।

Horoscope कन्या राशि
कार्यप्रणाली में बदलाव से बचें। पारिवारिक मुद्दों को मिलकर सुलझाएं। कोई गुप्त बात परिवार में सामने आ सकती है जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों से तनाव रहेगा, लेकिन क्रमशः सब ठीक होगा।
तुला राशि
वित्तीय मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं। कोई धन संबंधी कार्य अधूरा रह सकता है। व्यापारिक सौदे सोच-समझकर करें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से कोई जानकारी साझा करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक विवाद हो सकते हैं।

Horoscope वृश्चिक राशि
उलझनों भरा दिन रह सकता है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से मिलते समय वाणी पर संयम रखें। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। अत्यधिक भावुकता से बचें। कार्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

Digital Facility : दून अस्पताल में डिजिटल पर्चा सुविधा की शुरुआत

Horoscope धनु राशि
साझेदारी में काम करना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी बातचीत से सुलझाएं। गोपनीयता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। भविष्य की योजनाएं बनेंगी। मन में कुछ बेचैनी रह सकती है।
मकर राशि
आनंदमय दिन रहेगा। राजनीति से दूर रहें, क्योंकि इसमें कठिनाइयां आ सकती हैं। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का ध्यान रखें, खोने या चोरी का खतरा है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। करियर में उन्नति होगी। साझेदारी में कार्य करना फायदेमंद रहेगा।

Horoscope कुंभ राशि
सावधानी बरतने का दिन है, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। खान-पान में लापरवाही न करें। कार्यों में सक्रिय रहेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें। एक साथ कई काम होने से व्यस्तता और तनाव बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुरानी गलतियों से सीख लें।

Horoscope मीन राशि
कार्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन उसे हावी न होने दें। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी जिससे प्रसन्नता होगी। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने लेन-देन से मुक्ति मिलेगी। कोई कानूनी मामला परेशानी दे सकता है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button