राशिफल

Horoscope 25jan 2026 : कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिल सकता है लाभ,जानिए आज आपकी राशि क्या कहती हैं ?

Horoscope 25jan 2026 मेष राशि : आज के दिन आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है । आपके आसपास चल रहे वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा ।नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। परिवार और रिश्तेदारों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

Horoscope 25jan 2026 वृष राशि : आज आपका मन कुछ बातों को लेकर चिंतित रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी दूसरों से साझा करने से बचें। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। किसी परिजन के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या किसी आयोजन की योजना बन सकती है।

Horoscope 25jan 2026 मिथुन राशि: आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान की इच्छा पर नए वाहन की खरीद संभव है। खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें।

Hotel Management

Horoscope 25jan 2026 कर्क राशि: आज आपका दिन उलझनों वाला रह सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मामलों में फैसला आने में समय लग सकता है। मन में निराशी रहेगी, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कर्ज चुकाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं।

Horoscope 25jan 2026 सिंह राशि: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद आगे बढ़कर काम करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। निवेश से जुड़े प्रस्ताव सोच-समझकर स्वीकार करें। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

Horoscope 25jan 2026 कन्या राशि: आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी से उधार लेकर वाहन न चलाएं। यदि यात्रा की योजना थी तो उसे फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान के करियर को लेकर कोई अहम कदम उठा सकते हैं। सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा।

Horoscope 25jan 2026 तुला राशि: आज आपको सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल न दें। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है।

Illegal occupation : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, अतिक्रमण किया ध्वस्त

Horoscope 25jan 2026 वृश्चिक राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में सुधार होगा और बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है।

Horoscope 25jan 2026 धनु राशि : आज प्रभाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों की योजना बना सकते हैं। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम से खुशियों का माहौल बनेगा। कामकाज में ध्यान बनाए रखना जरूरी है। संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

Horoscope 25jan 2026 मकर राशि: आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। सामाजिक और परोपकारी कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लें। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अजनबियों से लेन-देन न करें।

Horoscope 25jan 2026 कुंभ राशि: आज का दिन लाभदायक साबित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मित्रों की मदद से व्यापार में लाभ होगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें, तभी रिश्ते मजबूत रहेंगे। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नए वाहन की खरीद संभव है।

Horoscope 25jan 2026 मीन राशि: आज मन में संशय के कारण उलझनें बनी रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय पर अटक सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के कारण तनाव हो सकता है। नई नौकरी के लिए आवेदन करने का मन बनेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खान-पान पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button