राशिफल

Horoscope  2025 :  मेष से लेकर मीन तक, जानिए आज का राशिफल

(Tehelka Desk)Horoscope  2025 :  

आज का दिन कुछ खास संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल और सितारों का संयोग कई राशियों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाले हैं, जबकि कुछ को आज संयम और धैर्य की परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक 12 Horoscope का आज का भविष्यफल

Horoscope  2025 :   मेष राशि (Aries)

आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहेगा। कामकाज में नई योजनाएं बनेंगी और उनका लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Hotel Management

Horoscope  2025 :   वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। आर्थिक रूप से सुधार की संभावना है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6
उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें और चावल दान करें।

Horoscope  2025 :   मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन सीखने और आगे बढ़ने का है। पुराने कामों में अटकी हुई राशि मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, खासकर पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें।

Horoscope  2025 :   कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। नौकरी या बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान से सुख मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 2
उपाय: चावल और दूध का दान करें।

Bhai Dooj 2025 :  कल या परसों, जानें सही तारीख और पर्व की परंपरा

Horoscope  2025 :   सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम के क्षेत्र में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत से हालात सुधर जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 1
उपाय: भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

Horoscope  2025 :   कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को आज वित्तीय मामलों में सतर्क रहना चाहिए। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 7
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Horoscope  2025 :   तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि का है। अटके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 6
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

Horoscope  2025 :   वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
लकी कलर: मैरून
लकी नंबर: 9
उपाय: जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें।

Horoscope  2025 :  धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन सफलताओं वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3
उपाय: विष्णु जी को तुलसीदल अर्पित करें।

Horoscope  2025 :   मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 8
उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

Horoscope  2025 :  कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी बड़ी डील या निवेश में लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4
उपाय: गरीबों को कंबल या कपड़े दान करें।

Horoscope  2025 :   मीन राशि (Pisces)

आज का दिन रचनात्मकता और सफलता का है। कलाकारों और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 7
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला है  कुछ राशियों को तरक्की और लाभ मिलेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत, संयम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल आसान हो जाएगी।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button