Holi 2021 Special : देश के इन शहरों में मनातें हैं अनोखी होली, इस साल जाकर करे इंजॉय
Holi 2021 Special
Holi 2021 Special : इस साल होली मार्च के अंत में आ रही है। ये ऐसा समय होता है जब थोड़ा गर्मी आने लगती है औऱ सर्दियां जाने लगती है। ऐसे में लोग होली मनाने के लिए शहर से बाहर जाने का भी प्लान बनाते हैं। घूमने का शौक रखते हैं औऱ होली को बाहर नए अंदाज से खेलना और इंजॉय करना चाहते हैं? तो आज म आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे जगह जहां आप अपनी होली को बेहद खास बना सकते हैं। इस बार की होली को नए तरीके से सेलीब्रेट करने के लिए आपको इन खास जगहों पर जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर होली का अंदाज आपकी होली को और भी यादगार बनाएगा ।
असम की होगी होगी यादगार
Holi 2021 Special : असम में दो दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे डोल जात्रा के रूप में जाना जाता है। यहां होली बिल्कुल उत्तर भारत की तरह ही मनाई जाती है। जैसे उत्तर भारत में पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, ठीक वैसे ही असम में पहले दिन मिट्टी की झोपड़ी जलाते हैं। जबकि दूसरे दिन यहां भी रंगों की होली खेली जाती है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग होली खेलने पहुंचते हैं।
मणिपुर
Holi 2021 Special : अगर आप इस बार घर से दूर कहीं अच्छी जगह पर होली मनाने की सोच रहे हैं, तो फिर आप मणिपुर जा सकते हैं। यहां योसंग त्योहार और होली का उत्सव छह दिनों तक चलता है। यहां खाने-पीने के कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आपको मिल सकते हैं। काफी संख्या में लोग होली मनाने हर साल यहां जाते हैं, और जमकर एंजॉय करते हैं।
पढ़िए Aaj Ki Taza Khabar
केरल
Holi 2021 Special : केरल का नाम सुनते ही आंखों के सामने सुंदर दृश्य, शानदार बीच जैसे नजारे आने लगते हैं। लेकिन इसके अलावा केरल अपनी होली के लिए भी जाना जाता है। यहां हर साल बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। केरल में होली को मंजुल कुली और उक्कुली के रूप में जाना जाता है। यहां जाकर आप होली का नया अनुभव ले सकते हैं
कर्नाटक
Holi 2021 Special : जिस तरह घूमने के लिहाज से कर्नाटक काफी सही जगह है। ठीक वैसे ही होली का त्योहार मनाने के लिए भी ये जगह काफी सही है। यहां वैसे तो सभी जगह पर होली बेहद खास तरीके से मनाई जाती है, लेकिन हंपी की होली यहां सबसे अलग और खास होती है। हंपी में भी होली का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग इस होली उत्सव में शामिल होते हैं
Also read : भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने पत्नी संग सोशल मीडिया में शेयर की फोटो, खूब हो रही वायरल