घटना

Himachal Road Accident : मंगलवार को हुए बस हादसे में बस से नोटों का बैग मिलने से मचा हड़कंप

Himachal Road Accident : मंगलवार को विकासनगर में हुए सड़क हादसा पर एक विवाद सामने आया है जंहा दुर्घटनास्थल पर नोटो से भरा एक बैग मिला जिसमें करीब 3 लाख 20 हजार रुपए बताए जा रहे है । इसे बैग को अपना बताते हुए लोग आपस में झगड़ने लगे ।उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर मंगलवार को हुए बस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

करीब 12 लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर एक अजीब घटना भी हुई. दरअसल एक तरह हादसे में मारे गए 3 लोगों के शव पड़े थे. दूसरी तरफ वहां नोटों से भरा एक बैग भी मिला था. इस बैग के पैसों को अपना बताते हुए लोग झगड़ पड़े थे. वहीं पैसों के बैग को लोग अपने रिश्तेदारों का बताने लगे ।Himachal Road Accident

मौके पर पहुंची पुलिस ने पैसों के बैग को अपने कब्जे में कर लिया हैा बताया जा रहा है की क्षेत्र के तहसीलदार ने जो रिपोर्ट बनाया है उसके अनुसार दुर्घटनाग्रस्त जगह पर जो नोटों से भरा बैग मिला है वह यात्री अब्दुल कयूम का था ।

Hotel Management

Haldwani Sensational incident : हल्द्वानी में एक बड़े भाई ने लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या की

वहीं बता दे की बस दुर्घटना का वजह उस समय आस-पास मौजूद लोगो मे बताया की सामने से आ रही ट्रक को पास देने से बस निचली साइड वाली दीवार के ऊपर चली गयी ,वहीं बस के भार से दिवार ढस गई इसे बस असंतुलित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जंहा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.Himachal Road Accident

दुर्घटनाग्रस्त जगह पर जो नोटों से भरा बैग मिला है वह यात्री अब्दुल कयूम का था ।हादसे की खबर मिलते अब्दुल कयूम के परिजन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के लिए उनसे आईडी की पहचान कराई गयी. पहचान होने के बाद नोटों से भरा बैग उनके परिजनों को सौंपा गया ।Himachal Road Accident

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button