Haridwar : नशे में युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Haridwar: धनपुरा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़कर सनसनी फैला दी। 27 वर्षीय ललित नाम का यह युवक पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का निवासी है। घटना इतनी खतरनाक थी कि युवक टावर की ऊंचाई पर लड़खड़ाकर गिर गया, लेकिन सौभाग्यवश वह टावर के अंदर ही गिरा, बाहर की ओर गिरने से उसकी जान बच गई।
पारिवारिक विवाद से नाराज होकर चढ़ा टावर पर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ललित परिवार के साथ हुई अनबन और नाराजगी के चलते इस कदम पर उतर आया। नशे की हालत में युवक टावर के शीर्ष पर झूमता हुआ नजर आया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
Horoscope; आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: करियर में उछाल से लेकर प्रमोशन तक, जानें किसकी चमकेगी किस्मत
घंटों की मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की कोशिशों के बाद आखिरकार ललित को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि, युवक इतने नशे में था कि उसे स्थिति की गंभीरता का एहसास तक नहीं था।



