
Haridwar : हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कनखल थाना अंतर्गत ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Pithoragarh Weather Update : पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी, बर्फ जमने से आदि कैलाश जाने वाली सड़क पर आवाजाही बाधित
हमले के दौरान वहां मौजूद कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। हमलावर फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।Haridwar



