राज्य-शहर

Haridwar : सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा, गाड़ी नहीं लौटाई तो मिली जान से मारने की धमकी

Haridwar : पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं हाल हि में अंकिता भंडारी मामले में वायरल ऑडियो के बाद अब उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। सुरेश राठौर पर आरोप है कि उन्होंने एक परिचित की गाड़ी लेकर वापस नहीं की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ज्वालापुर थाने के इंचार्ज कुंदन सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अदालत के निर्देश पर पूर्व विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

हरिलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार गौतम ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि सुरेश राठौर से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। कुछ समय पहले राठौर ने उनसे उनकी गाड़ी मांगकर ले ली थी।

Haridwar

Hotel Management

 

राजेश के मुताबिक, काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब गाड़ी वापस नहीं हुई तो उन्होंने कई बार मांगी। लेकिन पूर्व विधायक टालमटोल करते रहे और आखिरकार गाड़ी लौटाने से साफ मना कर दिया।शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने गाड़ी वापस करने के लिए दबाव बनाया तो राठौर ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी ।

राजेश ने पहले थाने में शिकायत की थी, मगर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट चले गए। अदालत के आदेश के बाद अब ज्वालापुर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।यह सुरेश राठौर के खिलाफ पांचवां मुकदमा है। हरिद्वार में तीन और देहरादून में एक केस पहले से ही दर्ज है। हालांकि पहले के चार मुकदमों में हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

Road accident : जयपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक की मौत, 15 घायल

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद से सुरेश राठौर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रही है। विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति दी है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button