Headings
Hajj Yatra 2025 : (Tehelka Desk) सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे लाखों मुस्लिम परिवारों को झटका लगा है। अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए वीजा जारी नहीं किया जाएगा। इस नए नियम के चलते छोटे बच्चों के साथ हज पर जाने की वर्षों पुरानी परंपरा पर रोक लग गई है।
दरअसल, सऊदी अरब सरकार ने इस बार 12 साल से कम उम्र के बच्चों का वीजा जारी नहीं किया है, जिससे पूरे देश के 291 बच्चे हज यात्रा से वंचित रह गए हैं। यह बदलाव अचानक आए नियमों की वजह से हुआ, जिसने कई परिवारों को मायूस कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश के भी 18 बच्चे शामिल हैं, जिनका अरमान था कि वो अपने परिवार के साथ खुदा के घर की जियारत कर सकें, लेकिन इस फैसले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
Hajj Yatra 2025 : हज यात्रा क्या है?
हज इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक है। हर मुसलमान अगर शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम है, तो जीवन में कम से कम एक बार हज करने का फ़र्ज़ निभाता है। यह यात्रा हर साल इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने जिल हज्ज में होती है।इस्लाम धर्म के पांच मुख्य कर्तव्य होते हैं, जिन्हें इस्लाम के पांच स्तंभ भी कहा जाता है, जिसमें शहादा, सलात, ज़कात, सऊम, हज शामिल हैं।
Also Read: दिल्ली में शिशु तस्करी रैकेट का खुलासा, 2 महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार – Racket Busted
Hajj Yatra 2025 : 12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर क्यों लगाया गया रोक?
इस बड़े फैसले के पीछे मुख्य वजह बच्चों की सुरक्षा बताई जा रही है। हज के दौरान लाखों लोग मक्का में एकत्रित होते हैं, तापमान बहुत अधिक होता है, भीड़ बहुत ज़्यादा होती है और कई बार लंबी पैदल यात्राएं करनी पड़ती हैं। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने जानकारी दी कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से जारी एक सर्कुलर में बताया गया है कि हज-2025 के लिए सऊदी अरब सरकार ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वीजा न देने का निर्णय लिया है। इसका असर देश के सभी राज्यों पर पड़ा है।
Hajj Yatra 2025 : क्या यह फैसला सही है?
इस बार उत्तर प्रदेश से करीब 13,748 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें 18 बच्चे भी शामिल थे, लेकिन उम्र संबंधी नियमों की वजह से अब वे यात्रा नहीं कर पाएंगे। सुरक्षा के नज़रिए से देखा जाए तो हां, बच्चों की सेहत और जान की हिफाज़त ज़रूरी है। लेकिन भावनात्मक रूप से यह बहुत लोगों के लिए मुश्किल बदलाव है। खासकर उन परिवारों के लिए जो इसे एक आध्यात्मिक यात्रा नहीं बल्कि सजा सफर मानते हैं।
हज के लिए फ्लाइट्स 29 अप्रैल से शुरू होंगी। इससे पहले 15 अप्रैल से हज यात्रियों को दिमागी बुखार (मेनिंजाइटिस) के टीके लगाए जाएंगे। हज कम्युनिटी ने इसके लिए सीएमओ को टीके की व्यवस्था करने को कहा है।