राज्य-शहर

Gurugram Monsoon 2025 : बारिश में गुरुग्राम बेहाल, अचानक धंसी सड़क में पलटा बीयर से भरा ट्रक

(Tehelka Desk)Gurugram Monsoon 2025 : 

Monsoon  ने एक बार फिर से Gurugram की सड़कों की पोल खोल दी। बुधवार रात से हो रही लगातार बारिश ने जहां पूरे शहर में जलभराव कर दिया, वहीं गुरुवार सुबह एक सड़क अचानक धंस गई, जिसमें बीयर से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद बीयर की बोतलें सड़क पर बिखर गईं और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

गुरुग्राम नगर निगम और प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर चौतरफा घिर गया है। दूसरी ओर, लगातार जलभराव और ट्रैफिक जाम को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी है।

Hotel Management

Gurugram Monsoon 2025 : कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-49 में सोहना रोड पर एक भारी ट्रक बीयर की खेप लेकर जा रहा था। रातभर की बारिश से सड़क के नीचे की मिट्टी धंस गई थी लेकिन ऊपर से सड़क सही दिख रही थी। जैसे ही ट्रक वहां से गुजरा, सड़क बीच से धंस गई और ट्रक गहरे गड्ढे में समा गया। ट्रक पलटते ही बीयर की बोतलें टूट कर सड़क पर बिखर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद वहां आसपास लोग बीयर की बोतलें बटोरते भी नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Gurugram Monsoon 2025 :  शहर के कई इलाकों में जलभराव

गुरुग्राम में सिर्फ सड़क धंसने की घटना ही नहीं, बल्कि जगह-जगह जलभराव ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। डीएलएफ फेज-3, सेक्टर-14, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड और ओल्ड गुरुग्राम के कई हिस्सों में पानी भर गया है।

सुबह ऑफिस टाइम में ट्रैफिक जाम ने हालात और बिगाड़ दिए। कई इलाकों में गाड़ियां घंटों फंसी रहीं। ट्रैफिक पुलिस को डायवर्जन लगाना पड़ा।


Gurugram Monsoon 2025 :  कंपनियों ने दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

गुरुग्राम देश का बड़ा कॉर्पोरेट हब माना जाता है। DLF साइबर सिटी और गोल्फ कोर्स रोड पर कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस हैं। भारी बारिश और सड़क पर बिगड़ते हालात को देखते हुए कई IT कंपनियों और कॉल सेंटर ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।

कंपनियों ने मेल और इंटर्नल नोटिस के जरिए बताया कि भारी बारिश से कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसलिए अनावश्यक सफर से बचें और घर से ही काम करें।

 Google AI Pro 2025 : इन स्मार्टफोन्स को मिला फ्री सब्सक्रिप्शन, अब मुफ्त में बना सकेंगे एआई वीडियो


Gurugram Monsoon 2025 : प्रशासन की सफाई

सड़क धंसने की घटना के बाद गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि बारिश की वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई थी। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर जेसीबी मंगवाकर ट्रक को बाहर निकालने का काम जारी है। वहीं हादसे वाली सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।

नगर निगम के इंजीनियरों का कहना है कि पुराने सीवरेज और नाली की पाइपलाइन में लीकेज के कारण मिट्टी धंस गई। जल्द ही मरम्मत कर दी जाएगी।


Gurugram Monsoon 2025 :  लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद शहरवासियों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों ने नगर निगम और ठेकेदारों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि मानसून से पहले दावा किया गया था कि शहर की सड़कों की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन पहली ही तेज बारिश ने सारी पोल खोल दी।


Gurugram Monsoon 2025 : वीडियो वायरल, मीम्स की बाढ़

बीयर ट्रक पलटने की घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने हादसे पर मीम्स भी बनाए। कुछ लोग तो सड़क पर बिखरी बोतलों को उठाते हुए नजर आए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि गुरुग्राम वालों को बारिश में भी पार्टी का बहाना मिल गया।”


Gurugram Monsoon 2025 :  अगले 48 घंटे फिर भारी

मौसम विभाग ने NCR समेत गुरुग्राम में अगले 48 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे NCR में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।


Gurugram Monsoon 2025 :  सड़क की हालत पर उठे सवाल

सड़क धंसने की घटना ने गुरुग्राम की सड़कों की मजबूती और क्वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद हर साल पहली बारिश में सड़कें क्यों टूट जाती हैं?

स्थानीय निवासी नवीन कुमार ने कहा  “हर साल ठेकेदार सड़क बनाते हैं, बारिश आते ही सड़क गायब हो जाती है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?”


गुरुग्राम एक बार फिर बारिश में बेहाल दिखा। सड़क धंसना, ट्रक पलटना और जगह-जगह जाम  इन तस्वीरों ने दिखा दिया कि स्मार्ट सिटी बनने का दावा अब भी कागजों तक ही सीमित है। सवाल यह भी है कि क्या नगर निगम व ठेकेदारों पर कभी जिम्मेदारी तय होगी?

फिलहाल, IMD ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन और लोगों दोनों को सावधान रहना होगा।


 

pramesh manori

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button