धार्मिक

Gangotri Dham : गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, मंदिर समिति का बड़ा फैसला

Gangotri Dham :  आगामी चारधाम यात्रा से पहले गंगोत्री मंदिर समिति (Gangotri Dham)ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि यह कदम धाम की धार्मिक पवित्रता और परंपराओं की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।

समिति के अनुसार यह प्रतिबंध केवल गंगोत्री मंदिर परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में भी लागू किया जाएगा। मंदिर परिसर के साथ-साथ गंगा घाट क्षेत्र में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने की बात कही गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इन पवित्र स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए इस निर्णय का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

27 Jan 2026 Horoscope : किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

चारधाम यात्रा से जुड़ा है फैसला

Hotel Management

हर वर्ष Gangotri Dham के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कपाट खुलने की तिथि चैत्र माह के नवरात्र के दौरान घोषित की जाती है, जबकि विधिवत रूप से धाम के द्वार अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले जाते हैं। यात्रा सीजन लगभग छह माह तक चलता है और इससे स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों की आजीविका भी जुड़ी रहती है।

बदरी-केदार मंदिर समिति भी कर सकती है प्रस्ताव

बदरी-केदार मंदिर समिति से जुड़े सूत्रों के अनुसार, समिति के अधीन आने वाले अन्य मंदिरों में भी पारंपरिक व्यवस्था के पालन को लेकर आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हाल ही में कहा था कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और परंपरागत व्यवस्थाओं के अनुपालन को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button