Crimeदेशनई दिल्ली

Faridabad Shocking Murder Case : फरीदाबाद में 10 घंटे बाद खुला हत्या का राज, महिला डॉक्टर का मिला शव

Faridabad Shocking Murder Case : Tehelka Desk : हरियाणा के फरीदाबाद जिले की विष्णु कॉलोनी से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात का मामला सामने आया है, जहाँ एक 34 वर्षीय महिला डॉक्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

प्रियंका की हत्या उसके क्लिनिक के ऊपर स्थित कमरे में की गई, जहां करीब 10 घंटे तक उसका शव पड़ा रहा। इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। जब रात में महिला के परिजन उसे ढूंढते हुए क्लिनिक में पहुंचे, तब वह का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस और फॉरेंसिक की टीम को मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Faridabad Shocking Murder Case : सुबह फोन पर हुई थी बात, उसके बाद से नंबर था स्विच ऑफ

प्रियंका के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे प्रियंका से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा था। आनन-फानन में जब वे क्लिनिक पहुंचे और ऊपर वाले कमरे में देखा, तो प्रियंका का खून से लथपथ शव देखकर उनका दिल दहल गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Also Read : Dehradun Rape Case 2025 : राजधानी फिर हुई शर्मसार, पीड़ित लगा रहे है न्याय की गुहार

Faridabad Shocking Murder Case : परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या से एक दिन पहले प्रियंका की सास और देवर ने क्लिनिक पर आकर प्रियंका से मारपीट की थी और जबरदस्ती दोनों बच्चों को उठाकर अपने साथ ले गए थे। मृतका की छोटी बहन पूजा ने इस हत्या के लिए प्रियंका के पति और अपने पति यानी प्रियंका के देवर को जिम्मेदार ठहराया है।

Faridabad Shocking Murder Case

Faridabad Shocking Murder Case : दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। पूजा ने बताया कि प्रियंका का पति उसे लगातार धमकी दे रहा था और जान से मारने की बात भी कही थी, जिसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में पहले ही दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Faridabad Shocking Murder Case : ससुराल वालों से अलग रह रही थी प्रियंका

प्रियंका की शादी 2010 में हुई, लेकिन पारिवारिक कलह के कारण प्रियंका चार साल से बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रहकर अपना क्लिनिक चला रही थी। प्रियंका का पति ट्रक चलाने का काम करता है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह का नजर आ रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Akshita Rawat

News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button